गहलोत ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, सीएम बोले- सोनिया-राहुल गांधी को टारगेट करके केस फिर से खोला गया

Date:

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि ईडी को ये बताना चाहिए कि वह किसके दबाव में काम कर रही है। 2015 में सोनिया गांधी का केस बंद कर दिया था। किसके इशारे पर केस फिर से खोला गया।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि ईडी को ये बताना चाहिए कि वह किसके दबाव में काम कर रही है। 2015 के अंदर ईडी के जाॅइट डायरेक्टर थे या जो आईओ थे आईपीएस अधिकारी उन्होंने सोनिया गांधी के बारे में राहुल गांधी के बारे में केस क्लोज कर दिया था।


उसके बाद में क्या कारण रहे होंगे। सीएम ने कहा कि 2015 की बात बता रहा हूं। जब क्लोज हो चुका, उसके बाद में केस को फिर से खोला गया है। टारगेट करके। इस प्रकार की हरकत की गई है। उससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बहुत आक्रोश है। देशभर में लोगों में आक्रोश है।
क्योंकि कानून का राज सब चाहते हैं। कानून सब के लिए बराबर है। लेकिन टारगेट बनाकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी तक पहुंचे है। ईडी, इनकम टैक्स, सीबीआई का पूरे देश के अंदर 8 साल से यही तमाशा हो रहा है। वो तमाशा बर्दास्त करते करते लोग दुखी हो गए है।


सीएम गहलोत पहले से ही दिल्ली में

सीएम अशोक गहलोत रविवार को ही दिल्ली पहुंच गए थे। सीएम गहलोत को सोमवार को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। हालांकि, बाद में गहलोत को करीब 4 घंटे बाद रिहा कर दिया गया था। सीएम गहलोत ने कहा कि जीत हमेशा सत्य की होती है।
कांग्रेस डरेगी नहीं। झुकेगी नहीं। सीएम गहलोत ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।
बीजेपी और आरएसएस के लोग जहां भी बैठे हैं। भ्रष्टाचार कर रहे हैं। जांच एजेंसियों को भाजपा और आरएसस से भी पूछताछ करनी चाहिए।

सचिन पायलट ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ईडी के समन का विरोध कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस के हमले को लेकर भड़क गए है। सचिन पायलट ने ट्वीट कर लिखा- कांग्रेस पार्टी के बुलंद हौसलों के आगे भाजपाई हुकूमत बौखला गई है, लेकिन हम ना डरने वाले हैं और नाही झुकने वाले हैं।
भाजपा के घंमड और तानाशाही को चकनाचूर करके रहेंगे। पुलिस के बल पर ये हमारी न्याय और आवाज को दबा नहीं सकते। पायलट ने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी को ईडी के समन के विरोध में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठी बरसाना गलत है।


दूसरी तरफ राहुल गांधी को ईडी का समर्थन करने के विरोध में सत्याग्रह कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और दिग्गजों पर पुलिस का बल प्रयोग जारी है। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं को आज फिर से हिरासत में लिया गया है। जबकि अन्य राज्यों से दिल्ली आने वाले कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को रोके जाने की खबर है।
पीसीसी चीफ डोटासरा को दिल्ली बाॅर्डर पर रोका

राजस्थान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत हजारों कार्यकर्ताओं को दिल्ली बाॅर्डर पर रोका गया है। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा मंगलवार रात को ही दिल्ली के लिए कूच कर गए थे।
लेकिन दिल्ली बाॅर्डर पर डोटासरा को पुलिस ने रोक लिया। इससे पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में डोटासरा ने अहम बैठक की और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली प्रस्थान की रणनीति बनाई।
मंगलवार रात से ही कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली के लिए कूच कर गए। सचिन पायलट ने पीएम मोदी को चुनौती देत हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी के बुलंद हौसलों के आगे भाजपा सरकार बौखला गई है। पायलट ने कहा कि पुलिस के बल पर ये हमारी न्याय और सत्य की आवाज को दबा नहीं सकते।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Popular

More like this
Related

en_USEnglish