Varun Dhawan Gigi Hadid Kiss Row: वरुण धवन ने जीजी हदीद को बिना अनुमति के अचानक किया ‘किस’, जमकर हुए ट्रोल तो दी सफाई, कहा- पहले से था प्लान

Date:

वरुण धवन फिल्म अभिनेता है। अब उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल उनपर आरोप लग रहा है कि उन्होंने जीजी हदीद को बिना उनकी अनुमति के किस कर लिया। इसपर उन्होंने सफाई भी दी है।

मुंबई: फिल्म अभिनेता वरुण धवन हाल ही में मुंबई में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के ओपनिंग गाला में जीजी हदीद के साथ परफॉर्म करते नजर आए। इस अवसर पर परफॉरमेंस खत्म होते समय उन्होंने जीजी हदीद को उठा लिया और उनकी गाल पर किस कर लिया।

वरुण धवन ने जीजी हदीद को बिना अनुमति के किस किया था
वरुण धवन को इसे लेकर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। उन पर कई लोगों ने आरोप लगाया है कि उन्होंने बिना जीजी हदीद के अनुमति के उन्हें किस किया है। अब इस पर वरुण धवन ने अपनी सफाई दी है। उन्होंने एक ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी है।

वरुण धवन कहते है, ‘यह पहले से उनके लिए प्लान किया गया था’
इस पर वरुण धवन ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है, ‘आज सुबह मैं सोकर उठा और मैंने देखा कि मुझे ट्रोल किया जा रहा है। इसलिए मैं अब यह गुब्बारा फोड़ना चाहता हूं और आप लोगों को बताना चाहता हूं कि यह पहले से उनके लिए प्लान किया गया था तो मेरे खिलाफ बोलना बंद कर दीजिए। सुप्रभात।’ इसके साथ उन्होंने हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी शेयर की है।

वरुण धवन ने शाह रुख खान और रणवीर सिंह के साथ भी डांस किया
वरुण धवन के अलावा शाह रुख खान और रणवीर सिंह ने भी एक साथ डांस किया। तीनों ने हाल ही में सुपरहिट हुई फिल्म पठान के गाने ‘झूमे जो पठान’ पर डांस किया। इस कार्यक्रम में प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास, गिगी हदीद, दीपिका पादुकोण, कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, करीना कपूर जैसे कई लोगों ने भाग लिया था। वरुण धवन फिल्म अभिनेता है। वह कई फिल्मों में नजर आ चुके है। उनकी फिल्में काफी पसंद की गई है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Popular

More like this
Related

Meena Kumari Birthday Special: पैदा होते ही जिसे पिता ने ही अनाथालय के बाहर छोड़ा, किसे पता था वही मीना कुमारी बन बॉलीवुड पर...

नई दिल्ली: ट्रेजडी क्वीन मीना कुमारी इंडियन फिल्म इंडस्ट्री...
en_USEnglish