Pakistan: पाकिस्तान सरकार ने Wikipedia किया ब्लॉक, ईशनिंदा से जुड़ा कंटेंट हटाने की चेतावनी नहीं मानी थी

Date:

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान टेलीकॉम अथॉरिटी (पीटीए) द्वारा विकिपीडिया की सेवाओं को 48 घंटों के लिए बंद करने के कुछ दिनों बाद अब विकिपीडिया को ब्लैकलिस्ट किया गया है।

नई दिल्ली: अगर आप पाकिस्तान में हैं तो अब विकिपीडिया वेबसाइट को एक्सेस नहीं कर सकते। क्योंकि पाकिस्तान सरकार ने विकिपीडिया को पूरी तरह से ब्लेक लिस्ट कर दिया है। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान सरकार ने विकिपीडिया पर आपत्तिजनक ईशनिंदा सामग्री को हटाने से इनकार करने के बाद यह कार्रवाई की है।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान टेलीकॉम अथॉरिटी (पीटीए) द्वारा विकिपीडिया की सेवाओं को 48 घंटों के लिए बंद करने के कुछ दिनों बाद अब विकिपीडिया को ब्लैकलिस्ट किया गया है। पीटीए के प्रवक्ता ने शुक्रवार देर रात विकिपीडिया को ब्लॉक करने के जानकारी साझा की है। इससे पहले उच्च न्यायालय के एक निर्देश पर पीटीए ने 48 घंटों के लिए वेबसाइट को धीमा कर दिया था।

अनुचित कंटेंट से थी आपत्ति
पाकिस्तान टेलीकॉम अथॉरिटी (पीटीए) द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि विकिपीडिया से अनुचित कंटेंट हटाने के लिए संपर्क किया गया था। लेकिन विकीपीडिया ईशनिंदा कंटेंट को नहीं हटाया, बयान में कहा गया है कि विकिपीडिया इसपर बात करने के लिए भी तैयार नहीं था।

जानकारी के मुताबिक 1 फरवरी को अनुचित कंटेंट के साथ 48 घंटे की समय सीमा समाप्त होने के बाद प्लेटफॉर्म को ब्लॉक कर दिया गया था। पीटीए ने एक ट्वीट किया और लिखा कि पीटीए के निर्देशों का पालन करने में मंच की ओर से जानबूझकर विफलता को देखते हुए, विकिपीडिया की सेवाओं को 48 घंटों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। साथ ही अथोरिटी ने कहा कि कथित गैरकानूनी कंटेंट को हटाने के अधीन विकिपीडिया की सेवाओं की बहाली पर पुनर्विचार किया जाएगा।

फिरसे हो सकता है बहाल
पीटीए ने कहा कि विकिपीडिया ने इस मामले में जानबूझ कर लापरवाही बरती है। इसलिए पहले विकिपीडिया की सेवाओं को 48 घंटों के लिए अवरुद्ध करने/रिपोर्ट की गई थी। पहले इस तरह का विवादित कंटेन्ट हटाने पर ज़ोर दिया गया था लेकिन उन्होने ऐसा नहीं किया था। प्रवक्ता ने कहा कि अगर रिपोर्ट की गई गैरकानूनी सामग्री को ब्लॉक/हटा दिया जाता है तो विकिपीडिया की सेवाओं की बहाली पर पुनर्विचार किया जाएगा। यानी वेबसाइट अगर इस तरह का कंटेन्ट हटा लेता है तो पाकिस्तान के लोग फिरसे साइट को एक्सेस कर पाएंगे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Popular

More like this
Related

भारत के शतरंज सितारे डी. गुकेश के बारे में 10 अनसुनी बातें

डी. गुकेश ने बहुत कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय शतरंज...

Steve Wozniak: एपल के सह-संस्थापक स्टीव वोज्नियाक की तबीयत बिगड़ी, मैक्सिको के अस्पताल में कराया गया भर्ती

नई दिल्ली: एपल के सह-संस्थापक स्टीव वोज्नियाक की तबीयत...

Turkey Blast: तुर्किये में संसद के पास भीषण धमाका-गोलीबारी; सरकार ने बताया आतंकी हमला

हमलावरों ने जिस जगह को निशाना बनाया, वहां कई...
en_USEnglish