Home International Global Peace Index 2023: विश्व के सबसे शांतिप्रिय देशों की रैंकिंग में...

Global Peace Index 2023: विश्व के सबसे शांतिप्रिय देशों की रैंकिंग में भारत को मिला 126वां स्थान, जानें विश्व के सबसे शांतिप्रिय और अशांत देश

आईपी की ओर से ग्लोबल पीस इंडेक्स 2023 जारी किया है है। इस लिस्ट में दुनिया के सबसे शांत देश के रूप में आइलैंड ने जगह बनाई है। इस लिस्ट में भारत को 163 देशों की लिस्ट में 126वां स्थान प्राप्त हुआ। दुनियाभर के सबसे अशांत देश के रूप लगातार 5वें वर्ष अफगानिस्तान को रखा गया है।


नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस (IEP) की ओर से प्रतिवर्ष ग्लोबल पीस इंडेक्स रैंकिंग जारी की जाती है। IEP की ओर से हाल ही में ‘ग्लोबल पीस इंडेक्स 2023’ जारी किया गया है। इस लिस्ट में विश्वभर के कुल 163 देशों को शामिल किया गया। इस लिस्ट में सबसे शांत देश के रूप में आइसलैंड ने अपनी जगह बनाई है। विश्व शांति सूचकांक में आइलैंड लगातार वर्ष 2008 से पहले पायदान पर बना हुआ है। इसके अलावा विश्व के सबसे अशांत देश के रूप में अफगानिस्तान को रखा गया है। अफगानिस्तान को लगातार पांचवीं बार विश्व शांति सूचकांक में अंतिम स्थान प्राप्त हुआ है। आइये जानते हैं दुनिया के टॉप-10 शांत एवं टॉप-10 अशांत देशों की सूची में किसने जगह बनाई है।

दुनिया के शीर्ष-10 शांत देशों की लिस्ट
पहला स्थान: आइसलैंड
दूसरा स्थान: डेनमार्क
तीसरा स्थान: आयरलैंड
चौथा स्थान: न्यूजीलैंड
पांचवां स्थान: ऑस्ट्रिया
छठा स्थान: सिंगापुर
सातवां स्थान: पुर्तगाल
आठवां स्थान: स्लोवेनिया
नौवां स्थान: जापान
दसवां स्थान: स्विट्जरलैंड

दुनिया के शीर्ष-10 अशांत देशों की लिस्ट
163वां स्थान: अफगानिस्तान
162वां स्थान: यमन
161वां स्थान: सीरिया
160वां स्थान: दक्षिण सूडान
159वां स्थान: डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो
158वां स्थान: रूस
157वां स्थान: यूक्रेन
156वां स्थान: सोमालिया
155वां स्थान: सूडान
154वां स्थान: ईराक

भारत को मिला 126वां स्थान
ग्लोबल पीस इंडेक्स 2023 में भारत को 126वां स्थान प्राप्त हुआ हुआ। पिछले वर्ष के मुकाबले भारत को फायदा हुआ है, पिछले वर्ष भारत को 135वां स्थान प्राप्त हुआ था जिस घटकर 126 हो गया है। इस वर्ष भारत को 2.314 स्कोर प्राप्त हुआ। भारत के पड़ोसी देशों में भूटान को दुनियाभर में 17वां स्थान प्राप्त हुआ है। इसके अलावा पाकिस्तान को 146वां, बांग्लादेश को 88वां, नेपाल को 79, मालदीव को 23 एवं श्रीलंका को 107वां स्थान प्राप्त हुआ है। इन साथ ही म्यांमार को 145वां और चीन को 80वां स्थान प्रदान किया गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

English
मोबाइल संस्करण से बाहर निकलें