Home International Greece: ग्रीस में ओवरलोड जहाज डूबने से 79 शरणार्थियों की मौत, ड्रोन...

Greece: ग्रीस में ओवरलोड जहाज डूबने से 79 शरणार्थियों की मौत, ड्रोन के जरिए हो रही लापता लोगों की तलाशी, लगभग 750 लोग सवार थे

एक यूरोपीय रेस्क्यू सपोर्ट चैरिटी ने कहा है कि ऐसा माना जाता है कि इस पर लगभग 750 लोग सवार थे। बचाए गए लोगों में से 25 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि तलाशी अभियान जारी है।

नई दिल्ली: ग्रीस के दक्षिणी तट पर बुधवार को शरणार्थियों से भरे मछली पकड़ने वाले जहाज के डूबने से 79 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लापता बताए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि 104 लोगों को बचाया जा चुका है। बचाए गए लोगों में मिस्त्र के 30, पाकिस्तान के 10, सीरिया के 35 और दो फिलिस्तीनी शामिल हैं। यह घटना रात के समय दक्षिणी ग्रीस के पेलोपोनीज क्षेत्र से करीब 75 किलोमीटर दूर हुई।

नाव पर 750 लोगों से सवार होने की आशंका
एक यूरोपीय रेस्क्यू सपोर्ट चैरिटी ने कहा है कि ऐसा माना जाता है कि इस पर लगभग 750 लोग सवार थे। बचाए गए लोगों में से 25 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि तलाशी अभियान जारी है। इसमें कोस्ट गार्ड और नौसेना के जहाज, वायु सेना के हेलीकाप्टर के साथ ही ड्रोन शामिल हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इटली जा रहा जहाज पूर्वी लीबिया के टोब्रुक क्षेत्र से आया था।

शरणार्थियों को दक्षिणी बंदरगाह कालामाटा में रखा गया
इटली कोस्ट गार्ड की ओर से मंगलवार को इसके संबंध में ग्रीस अधिकारियों को जानकारी दी गई थी। बचाए गए शरणार्थियों को दक्षिणी बंदरगाह कालामाटा में रखा गया है। उन्हें कपड़े, भोजन आदि के साथ ही मेडिकल सुविधा दी गई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

English
मोबाइल संस्करण से बाहर निकलें