Explosion In Benin: बेनिन में ईंधन डिपो में ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, हादसे में 34 लोगों की मौत

Date:

नाइजीरिया की सीमा के पास बेनिन में ईंधन डिपो (Fuel Depot) में आग लगने के बाद धमाका हो गया। इस हादसे में 34 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। सरकारी अधिकारी और निवासियों ने एएफपी को बताया कि प्रतिबंधित ईंधन डिपो में आग लगने के बाद विस्फोट हो गया जिसके कारण आसमान में धुएं का काला बादल छा गया।

कोटोनौ: नाइजीरिया की सीमा के पास बेनिन में ईंधन डिपो में आग लगने के बाद धमाका हो गया। इस हादसे में 34 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। समाचार एजेंसी एएफपी ने यह जानकारी दी है। सरकारी अधिकारी और निवासियों ने एएफपी को बताया कि प्रतिबंधित ईंधन डिपो में आग लगने के बाद विस्फोट हो गया, जिसके कारण आसमान में धुएं का काला बादल छा गया।

हादसे में दो बच्चों सहित 34 लोगों की मौत
बेनिन के आंतरिक मंत्री अलसाने सेइदौ ने बताया कि शहर में एक ईंधन डिपो में भीषण आग लग गई है। हालांकि, यह आग कैसे लगी इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने इस हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि आग की चपेट में आने से दो बच्चों सहित कुल 34 लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि इस हादसे में 20 लोग घायल भी हुए हैं, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इनमें से कई लोगों के हालत गंभीर है।

नाइजीरिया में तेल की होती है अवैध तस्करी
स्थानीय निवासियों ने बताया कि बेनिन शहर के सेमे पोडजी में एक प्रतिबंधित ईंधन डिपो चल रहा था। डिपो पर मोटरसाइकिल और तिपहिया टैक्सियां ​​ईंधन भरवाने के लिए आई हुई थी। मालूम हो कि नाइजीरिया एक प्रमुख तेल उत्पादक देश है और इसके अंदर और इसकी सीमाओं पर ईंधन की तस्करी होती रहती है, जिसके कारण अवैध रिफाइनरियों, ईंधन डंप और पाइपलाइनों के कारण यहां पर आग लगने की घटनाएं सामने आती रहती है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Popular

More like this
Related

भारत के शतरंज सितारे डी. गुकेश के बारे में 10 अनसुनी बातें

डी. गुकेश ने बहुत कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय शतरंज...

Steve Wozniak: एपल के सह-संस्थापक स्टीव वोज्नियाक की तबीयत बिगड़ी, मैक्सिको के अस्पताल में कराया गया भर्ती

नई दिल्ली: एपल के सह-संस्थापक स्टीव वोज्नियाक की तबीयत...

Turkey Blast: तुर्किये में संसद के पास भीषण धमाका-गोलीबारी; सरकार ने बताया आतंकी हमला

हमलावरों ने जिस जगह को निशाना बनाया, वहां कई...
en_USEnglish