Afghanistan: अफगान महिलाओं के खिलाफ एक और तालिबानी फरमान, ब्यूटी सैलून पर लगाया गया प्रतिबंध

Date:

नई दिल्ली: तालिबान ने महिलाओं के ब्यूटी सैलून पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। तालिबान के प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा कि यह अफगान महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों और आजादी पर नया प्रतिबंध है। इससे पहले महिलाओं के लिए शिक्षा सार्वजनिक स्थानों और अधिकांश प्रकार के रोजगार से प्रतिबंधित करने वाले आदेश जारी किए जा चुके हैं।

तालिबान ने महिलाओं के ब्यूटी सैलून पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। तालिबान के प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा कि यह अफगान महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों और आजादी पर नया प्रतिबंध है। इससे पहले महिलाओं के लिए शिक्षा, सार्वजनिक स्थानों और अधिकांश प्रकार के रोजगार से प्रतिबंधित करने वाले आदेश जारी किए जा चुके हैं।

ब्यूटी सैलून पर लगाया गया प्रतिबंध
तालिबान शासित सरकार के एक प्रवक्ता मोहम्मद सिदिक अकिफ महाजर ने प्रतिबंध का अधिक विवरण नहीं दिया। उन्होंने केवल सोशल मीडिया पर इस बैन को लेकर वायरल एक पत्र को सच बताया, जिससे साफ हो गया कि ब्यूटी सैलून पर भी बैन लगा दिया गया है।

तालिबान ने जारी किया फरमान
बता दें कि पत्र में 24 जून को मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश का जिक्र था। पत्र में कहा गया कि यह सर्वोच्च नेता हिबतुल्ला अखुंदजादा का आदेश है कि राजधानी काबुल सहित सभी प्रांतों में महिलाओं के लिए ब्यूटी सैलून को बंद करने के लिए एक महीने का नोटिस दिया जाता है।

जानकारी के मुताबिक, पत्र में अधिक जानकारी नहीं दी गई और पत्र में प्रतिबंध का कारण भी नहीं बताया गया। कुछ दिनों पहले तालिबान ने कहा था कि उनकी सरकार ने अफगानिस्तान में महिलाओं के जीवन की बेहतरी के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं, लेकिन इस आदेश से उनका पर्दाफाश हो गया है। बता दें कि अफगानिस्तान में तालिबान के आने के बाद से महिलाओं के खिलाफ कई तरह के प्रतिबंध लगाए जा चुके हैं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Popular

More like this
Related

भारत के शतरंज सितारे डी. गुकेश के बारे में 10 अनसुनी बातें

डी. गुकेश ने बहुत कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय शतरंज...

Steve Wozniak: एपल के सह-संस्थापक स्टीव वोज्नियाक की तबीयत बिगड़ी, मैक्सिको के अस्पताल में कराया गया भर्ती

नई दिल्ली: एपल के सह-संस्थापक स्टीव वोज्नियाक की तबीयत...

Turkey Blast: तुर्किये में संसद के पास भीषण धमाका-गोलीबारी; सरकार ने बताया आतंकी हमला

हमलावरों ने जिस जगह को निशाना बनाया, वहां कई...
en_USEnglish