Russia-Ukrain War: शांत पड़ा युद्ध फिर भड़का, रूस की राजधानी में मॉस्को में ड्रोन से बड़ा हमला, कई इमारतें ढेर

Date:

मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने रूस की राजधानी मॉस्को पर मंगलवार को सुबह हुए एक ड्रोन हमले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस हमले से कई इमारतों को नुकसान पहुंचा हैं। हालांकि किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।

नई दिल्ली: रूस की राजधानी मॉस्को में मंगलवार सुबह एक ड्रोन हमला हुआ है। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने रूस की राजधानी पर एक ड्रोन हमला होने की जानकारी दी है।

ड्रोन हमले में कई इमारतों को पहुंचा नुकसान
मेयर सर्गेई सोबयानिन ने टेलीग्राम में एक पोस्ट के जरिए के कहा कि इस हमले से कई इमारतों को मामूली नुकसान पहुंचा है, लेकिन हमले में कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि इसका अर्थ क्या है।

इमारतों में मौजूद लोगों को निकाला गया बाहर
मेयर ने बताया कि हमले में क्षतिग्रस्त हुईं दो इमारतों में रह रहे लोगों को बाहर निकाला गया है और शहर की सभी आपातकालीन सेवाएं घटना स्थल पर मौजूद हैं। रूस की आरआईए राज्य समाचार एजेंसी ने बताया कि शहर के दक्षिण में मास्को की एक इमारत में मौजूद कुछ लोगों को निकाला गया है।

गवर्नर ने किया कई ड्रोनों को मार गिराए जाने का दावा
वहीं, मॉस्को के गवर्नर आंद्रेई वोरोब्योव ने टेलीग्राम चैनल पर कहा कि मॉस्को के रास्ते में कई ड्रोन को मार गिराया गया है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ड्रोन को किसने लॉन्च किया था। रूस के कई टेलीग्राम मैसेजिंग चैनलों ने बताया कि मॉस्को के बाहरी इलाके में चार से 10 ड्रोन को मार गिराया है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Popular

More like this
Related

भारत के शतरंज सितारे डी. गुकेश के बारे में 10 अनसुनी बातें

डी. गुकेश ने बहुत कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय शतरंज...

Steve Wozniak: एपल के सह-संस्थापक स्टीव वोज्नियाक की तबीयत बिगड़ी, मैक्सिको के अस्पताल में कराया गया भर्ती

नई दिल्ली: एपल के सह-संस्थापक स्टीव वोज्नियाक की तबीयत...

Turkey Blast: तुर्किये में संसद के पास भीषण धमाका-गोलीबारी; सरकार ने बताया आतंकी हमला

हमलावरों ने जिस जगह को निशाना बनाया, वहां कई...
en_USEnglish