Russia-Ukraine War: राष्ट्रपति पुतिन का वैगनर समूह पर देशद्रोह का आरोप, येवगेनी प्रिगोझिन ने कहा- हम सच्चे देशभक्त

Date:

वैगनर ग्रुप की धमकी के बाद रूस के रक्षा मंत्रालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
रक्षा मंत्रालय ने येवगेनी प्रिगोझिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
वैगनर ग्रुप को पुतिन की प्राइवेट आर्मी कहा जाता था। वैगनर ग्रुप के लड़ाकों ने यूक्रेन में रूसी सेना के साथ मिलकर युद्ध भी लड़ा।

नई दिल्ली: वैगनर ग्रुप चीफ येवगेनी प्रिगोझिन के बगावत के एलान के बाद रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि सेना के खिलाफ हथियार उठाने वाला हर व्यक्ति देशद्रोही है। उन्होंने दावा किया है कि रूसी सशस्त्र बलों को स्थिति से निपटने के लिए जरूरी आदेश मिल गए हैं। पुतिन ने कहा, शहर रोस्तोव-ऑन-डॉन में स्थिति कठिन है, हम इसे स्थिर करने के लिए निर्णायक कार्रवाई करेंगे।

यूक्रेन के साथ जंग लड़ी रहे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ बगावत की खबर है। वैगनर ग्रुप ने पुतिन के खिलाफ तख्तापलट का एलान किया है। इस बीच, राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने कसम खाई है कि पीठ में छुरा घोंपने वालों को बख्‍शा नहीं जाएगा। इन लड़ाकों को रोकने के लिए रूसी सेना ने सड़कों पर टैंक उतार दिए हैं। वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन ने पुतिन को सत्ता से उखाड़ फेंकने की धमकी दी है। रक्षा मंत्रालय ने प्रिगोझिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। वैगनर ग्रुप को पुतिन की प्राइवेट आर्मी कहा जाता था।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दंडित करने की खाई कसम
रूसी सेना के खिलाफ हथियार उठाने वालों के खिलाफ पुतिन ने दंडित करने की कसम खाई। पुतिन ने कहा कि हम आंतरिक विश्वासघात सहित किसी भी खतरे से अपने लोगों और अपने राज्य दोनों की रक्षा करेंगे।

सेना के खिलाफ हथियार उठाने वाला हर कोई गद्दार- व्लादिमीर पुतिन
येवगेनी प्रिगोझिन द्वारा सशस्त्र विद्रोह का आह्वान करने और अपने सैनिकों के साथ एक प्रमुख रूसी शहर में पहुंचने के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को राष्ट्र को संबोधित किया। पुतिन ने कहा कि सेना के खिलाफ हथियार उठाने वाला हर कोई गद्दार है।

‘देशद्रोह’ के आरोप पर क्या बोले येवगेनी प्रिगोझिन?
वैगनर समूह ने शनिवार को कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने विद्रोही वैगनर सेनानियों को देशद्रोही कहकर गहरी गलती की है। साथ ही वैगनर ने आत्मसमर्पण से भी इनकार कर दिया। मातृभूमि के विश्वासघात पर वैगनर प्रमुख ने कहा कि राष्ट्रपति बहुत गलत हैं। हम देशभक्त हैं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Popular

More like this
Related

भारत के शतरंज सितारे डी. गुकेश के बारे में 10 अनसुनी बातें

डी. गुकेश ने बहुत कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय शतरंज...

Steve Wozniak: एपल के सह-संस्थापक स्टीव वोज्नियाक की तबीयत बिगड़ी, मैक्सिको के अस्पताल में कराया गया भर्ती

नई दिल्ली: एपल के सह-संस्थापक स्टीव वोज्नियाक की तबीयत...

Turkey Blast: तुर्किये में संसद के पास भीषण धमाका-गोलीबारी; सरकार ने बताया आतंकी हमला

हमलावरों ने जिस जगह को निशाना बनाया, वहां कई...
en_USEnglish