Home Health & Lifestyle Health Tips for Memory Loss: क्या आप भी छोटी-छोटी चीजें भूलने लगे...

Health Tips for Memory Loss: क्या आप भी छोटी-छोटी चीजें भूलने लगे हैं? आईए जजनते हैं आमतौर पर कीन कारणों से याददाश्त होने लगती है कमजोर

अक्सर हम छोटी-छोटी चीजें भूल जाते हैं। हालांकि यह जरूरी नहीं है कि हमें सारी चीजें याद ही रहें। लेकिन अगर आप इस समस्या से लगातार जूझ रहे हैं तो यह आपके सेहत के लिए अच्छा संकेत नहीं है। कई बार शरीर में विटामिन की कमी या किसी बीमारी के कारण भी याददाश्त कमजोर हो सकती है। आइए जानते हैं भूलने की समस्या क्यों होती है?

नई दिल्ली: कई बार ऐसा होता है कि हम चीजें रख कर भूल जाते हैं। काफी समय बाद हमें याद आता है कि हमने वह चीज कहां रखी थी। लेकिन अगर आपको हमेशा इस समस्या का सामना करना पड़ता है, तो यह अच्छा संकेत नहीं है। जरूरी नहीं है कि हमें हर चीजें याद रहे, लेकिन अगर आप हर छोटी-छोटी बातें भी भूलने लगे हैं तो ये आपके सेहत के लिहाज से सही नहीं है। तो आइए जानते हैं किन कारणों से भूलने की बीमारी होती है?

विटामिन-B12
अगर शरीर में विटामिन-B12 की कमी है, तो आप चीजें भूलने लगते हैं। विटामिन-B12 डीएनए (DNA) और लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood Cells) बनाने में मदद करता है। अगर शरीर में विटामिन-बी12 की कमी हो जाए, तो व्यक्ति को थकान, कमजोरी, मेमोरी लॉस होने लगता है।

थायरॉइड
थायरॉइड ग्रंथियां (Thyroid Glands) आपके ब्रेन के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती है। इसके अधिक सक्रिय या कम सक्रिय होने से व्यक्ति को मेमोरी लॉस यानी भूलने की बीमारी होती है।

ब्लड क्लॉट
कई बार नसों में ब्लड क्लॉट (Blood Clots) हो जाता है। जिस कारण आपके ब्रेन में बल्ड नहीं पहुंच पाता। ब्रेन में खून नहीं पहुंचने पर मेमोरी लॉस या भ्रम पैदा होता है। कभी-कभी लोगों के व्यवहार और व्यक्तित्व में भी बदलाव आने लगता है।

शराब का सेवन
कोई व्यक्ति रोजाना जरूरत से ज्यादा शराब का सेवन करता है, तो इससे आपके नर्व सेल डिस्ट्रॉय (Nerve Cell) हो जाते हैं और आपको चीजें याद नहीं रहती हैं।

किडनी प्रॉब्लम
अगर आपको किडनी की समस्या है, तो भूलने की बीमारी हो सकती है। हालांकि शुरुआती दौर में आपको इसके बारे में पता नहीं चलेगा, लेकिन जिसे हेमोडायलिसिस की आवश्यकता होती है, उस व्यक्ति में भूलने के लक्षण दिखने लगते हैं।

सिर पर चोट लगने के कारण
कभी भी सिर पर चोट (Head Injury) लगी हुई हो, तो आगे चलकर मेमोरी लॉस की समस्या हो सकती है। वहीं कई सारी दवाइयां जैसे एंटीडिप्रेसेंट को लेने से भी याददाश्त कमजोर होता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

English
मोबाइल संस्करण से बाहर निकलें