Home National Rajasthan: राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म करना तानाशाही, क्या नीरव मोदी-ललित...

Rajasthan: राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म करना तानाशाही, क्या नीरव मोदी-ललित मोदी चोर नहीं हैं – सीएम गहलोत

राहुल गांधी को उनके कथित ‘मोदी सरनेम’ को लेकर दायर आपराधिक मानहानि के मामले में दोषी ठहराने और 2 साल की सजा दी थी। इसके एक दिन बाद राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म कर दी गई है।

Jaipur: मोदी सरनेम को लेकर सूरत कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (rahul gandhi) को दोषी ठहराया और एक दिन पहले उन्हें 2 साल की सजा दी गई। शुक्रवार को उनकी संसद सदस्यता भी खत्म कर दी गई। इस मामले में राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत (ashok gehlot) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। गहलोत ने ट्वीट करते हुए कहा है कि ‘ये समझ के परे है कि भाजपा नीरव मोदी और ललित मोदी जैसे बेईमानों के समर्थन में क्यों खड़ी हो रही है? भाजपा को बताना चाहिए कि गरीबों के हक को लूटकर विदेश भागने वाले नीरव मोदी, ललित मोदी चोर नहीं हैं?’

भाजपा सरकार राहुल के खिलाफ उठा रही दमनकारी कदम
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक ने कहा है, ‘भारत जोड़ो यात्रा में राहुल जी ने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और हिंसा का मुद्दा उठाया। इन पर ध्यान देने की जगह भाजपा सरकार राहुल जी के खिलाफ दमनकारी कदम उठा रही है।’

देश की आवाज ‘राहुल गांधी’ तानाशाही के खिलाफ अब और मजबूत होगी
गहलोत ने आगे कहा, ‘श्री राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म करना तानाशाही का एक और उदाहरण है। बीजेपी ये ना भूले कि यही तरीका उन्होंने श्रीमती इन्दिरा गांधी के खिलाफ भी अपनाया था और मुंह की खानी पड़ी। श्री राहुल गांधी देश की आवाज हैं जो इस तानाशाही के खिलाफ अब और मजबूत होगी।’

गहलोत के खिलाफ भी मानहानि का केस दर्ज, फैसला भी जल्द
राहुल गांधी के मानहानि के केस में जहां सूरत कोर्ट ने फैसला सुनाया है वहीं ऐसा ही एक मामला अशोक गहलोत के खिलाफ चल रहा है। गहलोत भी मानहानि के केस में घिरने वाले बताए जा रहे हैं। केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने हाल ही दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में गहलोत के खिलाफ बयान दर्ज कराए हैं। कोर्ट की ओर से अब जल्द ही इस मामले में समन जारी कर सकता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हिन्दी
Exit mobile version