Home International Afghanistan: अफगान महिलाओं के खिलाफ एक और तालिबानी फरमान, ब्यूटी सैलून पर...

Afghanistan: अफगान महिलाओं के खिलाफ एक और तालिबानी फरमान, ब्यूटी सैलून पर लगाया गया प्रतिबंध

New Delhi: तालिबान ने महिलाओं के ब्यूटी सैलून पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। तालिबान के प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा कि यह अफगान महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों और आजादी पर नया प्रतिबंध है। इससे पहले महिलाओं के लिए शिक्षा सार्वजनिक स्थानों और अधिकांश प्रकार के रोजगार से प्रतिबंधित करने वाले आदेश जारी किए जा चुके हैं।

तालिबान ने महिलाओं के ब्यूटी सैलून पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। तालिबान के प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा कि यह अफगान महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों और आजादी पर नया प्रतिबंध है। इससे पहले महिलाओं के लिए शिक्षा, सार्वजनिक स्थानों और अधिकांश प्रकार के रोजगार से प्रतिबंधित करने वाले आदेश जारी किए जा चुके हैं।

ब्यूटी सैलून पर लगाया गया प्रतिबंध
तालिबान शासित सरकार के एक प्रवक्ता मोहम्मद सिदिक अकिफ महाजर ने प्रतिबंध का अधिक विवरण नहीं दिया। उन्होंने केवल सोशल मीडिया पर इस बैन को लेकर वायरल एक पत्र को सच बताया, जिससे साफ हो गया कि ब्यूटी सैलून पर भी बैन लगा दिया गया है।

तालिबान ने जारी किया फरमान
बता दें कि पत्र में 24 जून को मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश का जिक्र था। पत्र में कहा गया कि यह सर्वोच्च नेता हिबतुल्ला अखुंदजादा का आदेश है कि राजधानी काबुल सहित सभी प्रांतों में महिलाओं के लिए ब्यूटी सैलून को बंद करने के लिए एक महीने का नोटिस दिया जाता है।

जानकारी के मुताबिक, पत्र में अधिक जानकारी नहीं दी गई और पत्र में प्रतिबंध का कारण भी नहीं बताया गया। कुछ दिनों पहले तालिबान ने कहा था कि उनकी सरकार ने अफगानिस्तान में महिलाओं के जीवन की बेहतरी के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं, लेकिन इस आदेश से उनका पर्दाफाश हो गया है। बता दें कि अफगानिस्तान में तालिबान के आने के बाद से महिलाओं के खिलाफ कई तरह के प्रतिबंध लगाए जा चुके हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हिन्दी
Exit mobile version