Home National Anil Antony: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी के बेटे भाजपा में...

Anil Antony: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी के बेटे भाजपा में शामिल, BBC विवाद पर छोड़ी थी पार्टी

कांग्रेस नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल भाजपा में शामिल हो गए हैं। अनिल ने BBC विवाद के बाद कड़ा विरोध जताते हुए कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

New Delhi: कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी भाजपा में शामिल हो गए हैं। अनिल ने BBC विवाद के बाद कड़ा विरोध जताया था और कांग्रेस से मतभेद के बाद पार्टी छोड़ दी थी। अनिल एंटनी को आज भाजपा मुख्यालय में केरल प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन लेकर पहुंचे। बता दें कि अनिल एंटनी ने केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के सोशल मीडिया संयोजक के पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने पीएम मोदी और गुजरात दंगों पर बनी विवादास्पद बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर एक ट्वीट किया था, जिसके बाद पार्टी में विवाद हो गया था।

अनिल एंटनी को आज भाजपा नेता पीयूष गोयल और वी मुरलीधरन और पार्टी की केरल इकाई के प्रमुख के सुरेंद्रन ने एक औपचारिक कार्यक्रम में पार्टी की सदस्यता दिलाई। सदस्यता ग्रहण करने के बाद अनिल एंटनी ने संवाददाताओं से कहा कि हर कांग्रेस कार्यकर्ता का मानना ​​है कि वे एक परिवार के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन मेरा मानना ​​है कि मैं कांग्रेस के लिए काम कर रहा था।” उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम से काफी प्रभावित हुआ हूं। बता दें कि अनिल कांग्रेस नेता शशि थरूर के काफी करीबी रहे हैं। उन्होंने अपने त्यागपत्र में भी थरूर को धन्यवाद कहा था। वे कांग्रेस की मुख्यधारा की राजनीति से हमेशा दूर रहे, लेकिन हमेशा बड़े मुद्दों पर उन्होंने अपनी बात रखी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हिन्दी
Exit mobile version